0
1. सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना
सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, डाइजेशन अच्छा होता है, मेटाबॉलिज़म ठीक होता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।
2. एक्सरसाइज करना
एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। मसल्स टाइट होती है। एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी बर्न होती है। बॉडी फिट रहती है।
3. नाश्ता करना
सुबह उठने के आधे घंटे के भीतर नाश्ता करने से दिन की हेल्दी शुरुआत होती है। लंच में ज्यादा कैलोरी इनटेक नहीं होता।
4. डाइट में प्रोटीन और अनाज लेना
डाइट में प्रोटीन और अनाज लेने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। बार-बार भूख नहीं लगती। डाइजेशन और मेटाबॉलिज़म अच्छा होता है।
5. मीठा कम खाना
शक़्कर में फ्रक्टोज होता है जो फैट बढ़ाता है। मीठा कम खाने से बॉडी में फैट नहीं बढ़ पाता।
6. फल, सब्जियां ज्यादा खाना
फल, सब्जियां ज्यादा खाने से पेट की सफाई होती है। कैलोरी इनटेक कम होता है। डाइजेशन अच्छा होता है।
7. लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग
लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करना चाहिए ऐसी छोटी-छोटी कवायद से कैलोरी बर्न होती है और शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता।
8. दिन भर में 6-8 गिलास पानी पीना
दिन भर में 6-8 गिलास पानी पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स निकलते रहते है। पेट भरा रहता है। कैलोरी इनटेक कम होता है।
9. चबा-चबाकर खाना
हर कौर को कम से कम 30 सेकण्ड्स तक चबाना चाहिए। इससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता।
10. रोज 6-8 घंटे की नींद लेना
न इससे ज्यादा और न कम सोना। इससे भूख कंट्रोल में रहती है हाई कैलोरी फ़ूड खाने की इच्छा नहीं होती।






















0Awesome Comments!