0
ajan Badhane (Weight Gain) ke upay tips In Hindi वजन बढ़ाने व मोटा होने के आसान तरीके इस ब्लॉग में लिखे गये हैं जिन्हें पढ़कर अपने जीवन का हिस्सा बनाये |
आपको जानकर अजीब लग सकता हैं पर वजन घटाने और बढ़ाने के लिए सामान्यतः एक ही प्रकार के कार्यों को रोजमर्रा में शामिल किया जाता हैं | दोनों के लिए ही नियमित शारीरिक व्यायाम आवश्यक हैं | कई लोग ऐसा सोचते हैं कि आलू, घी या अन्य वसायुक्त पदार्थ खा कर और दिन भर आराम करके वजन बढ़ाया जा सकता हैं | ऐसा करने से वजन तो बढ़ सकता हैं लेकिन आपको स्वस्थ्य शरीर नहीं मिल सकता |
वजन कम हो या अधिक पर शरीर स्वस्थ्य होना ज्यादा आवश्यक हैं | स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता हैं | आज के वक्त में जहाँ बीमारी एक्सपोनेंशियल ग्रोथ पर हैं वही शरीर में इनसे लड़ने की शक्ति बहुत कम होती जा रही हैं | जिसका कारण हैं अपने खान पान, नींद एवम शारीरिक श्रम को नजरंदाज करना |
शरीर अधिक मोटा हो या पतला दोनों ही चिंता का कारण हैं |
वजन बढ़ाने व मोटा होने के आसान तरीके
Vajan Badhane ke upay tips In Hindi
वजन बढ़ाने/मोटा होने के लिए निम्न आवश्यक बिन्दुओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाये (How to Gain weight tips In Hindi Mota Hone Ke Aasan Tarike):
- नियमित योग : वजन बढ़ाने के लिए भोजन का सही तरह से पाचन आवश्यक हैं जिसके लिए शारीरिक श्रम जरुरी हैं जिसमे आप जिम, नियमित वाक, योग अथवा प्राणायाम कर सकते हैं | सूर्य नमस्कार एक अत्यंत प्रभावशाली क्रिया हैं जिसे आप अपने जीवन का हिस्सा बनाये जो आपको सुन्दर एवम स्वस्थ जीवन देगा |जिम में आप स्क्वेट, डेड लीफ, बेंच प्रेस जैसे पेशीय व्यायाम करें जिससे शरीर में मांसपेशी बढ़ेगी और शरीर मजबूत होगा जिससे दुर्बलता खत्म होगी | सूर्य नमस्कार करने का तरीकाजानने के लिए पढ़े.
- नींद बहुत आवश्यक हैं : जिस तरह पानी, भोजन, स्वांस जीवन के लिए जरुरी हैं उसी प्रकार नींद भी बहुत आवश्यक हैं | शरीर को नियमित योग के साथ आराम बहुत जरुरी हैं इससे metabolism बढ़ता हैं जो शरीर के दुबले अथवा मोटे होने का मुख्य कारण हैं |नींद ना आना भी दुबले होने का एक मुख्य कारण हैं अगर आप उचित व्यायाम कर रहे हैं तो आपको अवश्य नींद आएगी | जिम में वजनी व्यायाम के बाद शरीर को आराम गहरी और अच्छी नींद से ही मिलता हैं| फिर भी कोई परेशानी हैं तो डॉक्टर से बात करे | नींद को कभी नजरंदाज ना करें |
- पानी की उचित मात्रा ले : नियमित 4 लीटर पानी पीये जिससे जहरीले पदार्थ शरीर के बहार होंगे | पानी पीने से भोजन सही तरह से पचेगा और शरीर को फुर्ती देगा | पानी पीने से ताकत बनी रहती हैं और व्यायाम करने में कमजोरी का अनुभव नहीं होता |
- प्रोटीन और कार्ब्स को भोजन में स्थान दे : प्रोटीन युक्त पदार्थ ले जिससे शरीर में मांस पेशी बढ़े इसके साथ कार्ब्स भी ले इन दोनों का मेल वजन बढ़ाने में मददगार होता हैं | इसके लिए अंडा, चिकन, मछली आदि ले सकते हैं अगर आप शाखाहारी हैं तो दाल, मूंगफली, पनीर, स्प्राउट्स आदि ले |
- भोजन में नियमितता: नाश्ता अवश्य करें | हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाएं | भोजन चबाकर खाये | फलों को उचित सेवन करें |
- केलोरी मापन : भोजन के एक साथ भर कर ना खाये पर थोड़ी थोड़ी देर में खाये | केलोरी का ध्यान रखें अपने रोज के खाने से 400 केलोरी ज्यादा ले | इसके लिए एक बार डायीटीशीयन से बात करें |
- दूध को अवश्य पियें: दूध को नाश्ते एवम रात्रि में सोते समय ले | दूध के साथ दो केले खाने से भी वजन बढ़ता हैं |केले को नियमित रूप से खाये |
यह (Vajan Badhane ke upay tips वजन बढ़ाने / मोटा होने के आसान तरीके)शरीर को निरोग रखना भी आवश्यक हैं इसलिए तेलीय पदार्थ से वजन बढ़ाने की कोशिश ना करें | साथ ही व्यायाम केवल वजन कम करने नहीं बढ़ाने के लिए भी उतना ही आवश्यक हैं|
0Awesome Comments!