सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय

0
आजकल समय से पहले बालों का सफ़ेद होना एक आम बात है| पहले 40-45 उम्र के बाद बालों का सफ़ेद होना शुरू होता था, जो कि प्राकतिक था| लेकिन अब बालों का सफ़ेद होना एक समस्या बन गई है, आजकल किसी भी उम्र में किसी को भी इस समस्या से ग्रसित देखा जा सकता है| बच्चे, जवान, बड़े, मर्द, औरत सभी इससे परेशान है| नौजवानों को कई बार इस समस्या की वजह से सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है|  बाल सफ़ेद होने से सब आपको बूढ़ा कहकर चिढ़ाने लगते है| इस समस्या से आपकी सुन्दरता पर असर पड़ता है और आप सबके सामने आने से कतराते है| आज हम आपको सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय बताएंगे|
बाल सफ़ेद होने के मुख्य कारण :-
1तनाव
2सही खानपान ना होना
3ज्यादा हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना
4हल्की क्वालिटी के प्रोडक्ट उपयोग करना
5प्रदुषण
6कई बार ये समस्या आनुवंशिक भी होती है|
औरतों के लिए सफ़ेद बाल किसी भयानक सपने से कम नहीं होता| वैसे सफ़ेद बालों की समस्या से आज लड़के भी परेशान है| मेरे भाई के बाल 19-20 साल से सफ़ेद होने लगे थे, और ना चाहते हुए भी उसे डाई का सहारा लेना पड़ा| ऐसे बहुत से लोग है जो इस समस्या से परेशान होकर डाई या कलर करने पर मजबूर हो जाते है| आज हम आपको  सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय बताएँगे| बालों में कलर या डाई करने से ये काले तो हो जाते है लेकिन ये बालों की जड़ो पर असर करते है| ये कलर डाई हमारी स्किन पर लग जाये तो उससे इन्फेक्शन भी हो सकता है|


सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय

  • चायपत्ती – ये नेचुरल डाई होती है, जिससे लगाने से बाल काले होते है| काली चाय समय से पहले सफ़ेद हुए बालों को काला करती है|  इसे उपयोग करना भी बहुत आसान होता है|2 चम्मच चायपट्टी को पानी में उबाल लें| अब इसे 2 घंटे तक ठंडा होने दें| पानी को छान कर एक स्प्रे बोतल में भर लें| अब इस स्प्रे बोतल से अपने बालों में स्प्रे करें| कम से कम 1 घंटे इसे रहने दें फिर पानी से धो लें| इसके बाद शैम्पू ना करें|
  • नारियल तेल –  नारियल तेल के साथ नीम्बू का रस लगाने से बाल चमकदार और काले होते है|अपने बालों के अनुसार नारियल तेल लें, उसमें 3 tbsp नीम्बू का रस मिलाएं| अब इससे अपने बालों की जड़ की मसाज करें| इसके बाद कंघी कर लें| 1 घंटे इसे ऐसे ही रहने दें फिर mild शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 2 बार इसे लगायें, जिससे आपको मिलेंगे काले चमकदार सॉफ्ट बाल|
  • नीम की पत्ती – नीम की पत्ती में नारियल तेल मिला कर लगाने से बाल का पोषण होता है| बाल बढ़ते है और सफ़ेद होने की क्षमता घटती है| थोड़ी सी नीम पत्ती को नारियल तेल में उबालें| अब पत्ती अलग कर तेल को ठंडा होने दें| अब इस तेल से अपने जड़ों की मसाज करें| और 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 2 बार 1 महीने तक रोज करें|
  • मेहँदी (हिना) – सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय मे  ये नेचुरल डाई है, जो सबसे पुराना इफेक्टिव उपाय है| मेहँदी से बाल काले और सॉफ्ट होते है| यह बहुत अच्छा कंडीशनर भी होता है| मेहँदी लगाने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है| हमारी दादी नानी के नुस्खे आज भी हमें मेहँदी लगाने की सलाह देते है| पहले लोग घर पर ही मेंहदी पीस कर उसे बालों में लगाया करते थे| अब मेहँदी पाउडर हमें आसानी से बाज़ार में मिल जाता है| मेहँदी लगाने में समय जरुर लगता है लेकिन बहुत असरदार होता है. और साथ ही कोई नुकसान नहीं होता हमारे बालो और स्किन को|
एक लोहे या स्टील का बर्तन लें, अब इसमें 1 कप मेंहदी, 2 tbsp कॉफ़ी पाउडर, 1 tbsp दही, 1 tbsp नीम्बू का रस, 1 tbsp आमला पाउडर, 1 tbsp शिकाकाई पाउडर, 2-3 tbsp विनेगर मिलाएं| थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें| अब इस मिक्सचर को रात भर नहीं तो कम से कम 2 घंटे ढककर रख दें| अब इसे अपने बालों पर अच्छे लगायें और सूखने दें| अब इसे पानी से धो लें और अगले दिन शैम्पू करें| हफ्ते में 1 बार इसे जरुर लगायें|
  • काली मिटटी – हमारे देश की मिटटी बहुत अच्छी और उपजाऊ होती है| ये मिटटी हमारे बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है, इससे बाल काले, सॉफ्ट चमकदार होते है| काली मिटटी आपको तालाब या नदी के किनारे मिल जाएगी| ये मिट्टी बहुत चिकनी होती है, इसमें कंकड़ पत्थर नहीं होते है| मिटटी अगर सूखी हो तो उसमें थोडा सा पानी मिला लें| अब इस मिटटी को अपने बालों और जड़ में लगायें| 10-15 बाद पानी से धो कर शैम्पू कर लें| हर हफ्ते इसे लगायें| इससे बाल काले घने और मजबूत बनेंगे|
  • काली तिल – तिल में बहुत से खनिज पदार्थ और विटामिन होते है| ये बालों का गिरना कम करते है और उन्हें काला बनाते है| (काली तिल ना हो तो आप सफ़ेद तिल भी इस्तेमाल कर सकते है|) तिल को पानी में थोड़ी देर भिगो दें| अब इसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगायें और मसाज करें| ½ घंटे बाद पानी से धो कर शैम्पू कर लें| हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें| इससे आपको परिणाम जरुर मिलेगा|
  • मैथी पाउडर – मैथी को नारियल तेल साथ मिलाकर लगाने से बालो का सफ़ेद होना कम हो जाता है|½ चम्मच मैथी पाउडर को 1 tbsp नारियल तेल में मिलाएं| इसे अपने बालों में लगाकर मसाज करें| ½ घंटे बाद पानी से धो लें| महीने में 5-6 बार उपयोग करें परिणाम जल्दी मिलेगा|
  • आम के पत्ते – आम के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें| इसे अपने बालों में लगायें और 15-20 min बाद पानी से धो लें| इससे बाल बढ़ेंगे और काले भी होंगे| इसके अलावा आप आम के कुछ पत्ते और आम के छिल्कों को पीस कर पेस्ट बनायें| इस पेस्ट को नारियल तेल में मिलाकर कर डब्बे में भर दें| इस डब्बे को कई दिनों तक धुप में रखें| अब हमेशा इस तेल का इस्तेमाल अपने बालों में करें| यह बालों का गिरना कम करता है और बाल काले करता है|  आम के ये दोनों ही इलाज बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुए है|
  • आमला – ½ लीटर पानी में 2 tbsp आमला पाउडर मिलाएं, अब इसमें ½ नीम्बू का रस मिलाएं| जब भी आप बाल धोएं इस पानी को पहले अपने बालों में लगायें फिर शैम्पू करें| थोड़े ही समय में आपके बालों में असर समझ आएगा|

सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय के कुछ और तरीके

  • नारियल तेल/आमला तेल/बादाम का तेल किसी भी एक तेल को हल्का गर्म करें और उससे अपने बालों और जड़ो की मसाज करें| इससे आपके बाल कभी सफ़ेद नहीं होंगे और काल बने रहेंगे|
  • अपने सुंदर बालों में कभी निष्ठुरता से कंघी नहीं करनी चाहिए| ये बहुत कोमल होते है इन्हें बहुत आराम और प्यार से रखना चाहिए| हमेशा धीरे धीरे सही ढंग से अपने बालों में कंघी करें|
  • बाजार में तरह तरह के शैम्पू उपलब्ध है जिससे हम चकरा जाते है और गलत प्रोडक्ट उपयोग करने लगते है| आप किसी भी शैम्पू का चुनाव अपने बालों की बनावट के अनुसार करें| शैम्पू के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही इस्तेमाल करें| अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप अपने पार्लर में जाकर वहां किसी से पूंछे|
  • बालों में gel और तरह तरह के प्रोडक्ट उपयोग करने से बचें|
  • बालों में ironing या blow dryer करने से बचें| ये बालों को ड्राई करता है और उन्हें बेजान बना देता है|
  • कई लोग लम्बे बालों की चाह में अपने बाल नहीं कटवाते है जिससे नीचे के ख़राब बाल पुरे बालों को ख़राब करने लगते है| हमें समय समय पर अपने बालों की trimming करनी चाहिए जिससे नीचे के ख़राब बाल काट जाएँ| इससे आपके बालों की ग्रोथ कम नहीं होगी बल्कि अच्छे बाल बढ़ेंगे|
  • गाय का शुद्ध घी से अपने बालों की मसाज करने से बाल काले घने और सॉफ्ट होते है|
सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय  आर्टिकल में मैंने आपको घर में मौजूद सामान के साथ अपने बालो को काले करना का नुस्खा बताया है|  सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय के सभी नुस्खे नेचुरल है जिससे आपके बालो और स्किन पर बुरा असर नहीं होगा| वैसे आजकल बाज़ार में बहुत से कलर डाई आ गए है| पार्लर में बालों को काले करने का ट्रीटमेंट भी होता है| ये सभी बहुत महंगे और नुकसानदायी होते है| इसमें बहुत से केमिकल होते है जो स्किन पर असर करते है, अगर ये आँख में चले जाये तो आँख की रौशनी भी जा सकती है| इसलिए इन सभी पर लिखा हुआ होता है कि इसे अपने बच्चों की पहुँच से दूर रखें|
आप  सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय  के नेचुरल तरीके आज ही अपनाइए और घर पर ही अपना ट्रीटमेंट शुरू कर दीजिये|  ये आप पर कितना असरदार हुए मुझे जरुर बताएं| आपको किसी और बात पर घरेलु नुस्खे चाहिए है तो वो भी आप हमसे पूछ सकते है| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें| हम आपको आगे भी इसी तरह और भी घरेलु नुस्खे देते रहेंगे|