भूल कर भी खालीपेट नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें

0


वहीं हल्के गुनगुने पानी को पीकर दिन को अच्छा और हेल्दी बनाया जा सकता है। यहां तक कि खाली पेट, चाय और कॉफी पीना भी नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अन्य खाद्य सामग्रियों के बारे में,जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
1. सोडा 
सोडा में उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। अगर आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो मतली आ सकती है और आपको असहज महसूस हो सकता है।
2. टमाटर
टमाटर में एसिड होता है जिसकी वजह से अगर आप इसे खाली पेट खा लेते हैं तो यह रिएक्ट करता है और पेट में अघुलनशील जेल का निर्माण कर देता है जो पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता है।
3. दवाईयां
अक्सर आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें। खाली पेट, दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है।
4. एल्कोहल
\
खाली पेट शराब का सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है जिसकी वजह से खाना भी ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है।
5. चटपटा भोजन 

कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।
6. कॉफी
खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हों, तो एक गिलास पानी ही पी लें।
7. चाय

जिस प्रकार कॉफी पीना अच्छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चााय भी न पिएं। चाय में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।
8. दही
दही स्वास्थ्यकारी होता है लेकिन खाली पेट, इसका सेवन करने से पेट में मरोड़ उठ सकती है।
9. केला

खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।
10. शकरकंद

शकरकंद में टैन्नीन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है जिससे सीने में जलन हो सकती है।