त्रिफला सेवन के फायदे और सेवन विधि

0



सेवन विधि – सुबह हाथ मुंह धोने व कुल्ला आदि करने के बाद खाली पेट ताजे पानी के साथ इसका सेवन करें तथा सेवन के बाद एक घंटे तक पानी के अलावा कुछ ना लें। इस नियम का कठोरता से पालन करें।
नियमति त्रिफला सेवन के फायदे  
1. रोज़ सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा दूर होता है।
2. रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी या दूध के साथ एक चम्मच त्रिफला पाउडर लेने से कॉन्सिटीपेशन (कब्ज़) दूर होता है।
3. रात में मिटटी के बर्तन में एक चम्मच त्रिफला पाउडर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह ये पानी छानकर पीने से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
4. त्रिफला रेग्युलर लेने से सांस की प्रॉब्लम में आराम मिलता है। यह फेफड़ों के इंफेक्शन को भी दूर करता है।
5. त्रिफला के पानी से कुल्ला करने पर मुंह की बदबू और अन्य बीमारियां दूर होती हैं।
6. त्रिफला पेन्क्रियाज को एक्टिव करता है जिससे ब्लड में इन्सुलिन का प्रोडक्शन बढ़ता है और शुगर लेवल बैलेंस रहता है।
7. त्रिफला एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है। इसके पानी से घाव धोने से घाव जल्दी भर जाते है।
8. त्रिफला एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे रेग्युलर लेने से बाल जल्दी सफ़ेद नहीं होते, स्किन पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती।
9. रोज़ एक चम्मच त्रिफला पाउडर 1 गिलास गुनगुने पानी से लेने से अंदरूनी बुखार में फायदा होता है।
10. त्रिफला पाउडर से दांत साफ़ करने से दांतों की तकलीफ में फायदा होता है।
सावधानी : दुर्बल, कृश व्यक्ति तथा गर्भवती स्त्री को एवं नए बुखार में त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए।