0
1. मरकरी :-
झाग निकलने वाली इस कोल्ड्रिंक में कॉर्न सिरप, अत्यधिक मात्रा में विषाक्त धातु और पारा पाया गया है। नियमित रूप से कोल्ड्रिंक पीने पर शरीर को बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
2. सोडियम बेंजोएट :-
यह एक प्रिजर्वेटिव है जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिये डाला जाता है। यह कोल्ड्रिंक में भी पाया जाता है। लेनिक अभी तक साइंटिस्ट ने इस बात पर पुष्टी नहीं की है कि यह हमारे लिये हानिकारक है या नहीं।
3. एसपारटेम :-
यह घातक रसायन सोडे को मीठा बनाने के लिये डाला जाता है। इसकी ज्यादा मात्रा लेने से चक्कर और मतली महससू करवाती है।
4. फॉस्फोरिक एसिड :-
सभी जानते हैं कि सोडे में एसिड होता है। फॉस्फोरिक एसिड सोडे में तीखा टेस्ट पैदा करने के लिये होता है जो कि बहुत हानिकारक होता है। यह आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी पैदा कर सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
5. बिसफेनोल ए :-
यह इसालिये खतरनाक है क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा आपके ध्यान में कमी कर देती है और ब्रेन को डैमेज कर देती है। यह महिलाओं के लिये भी खतरनाक है क्योंकि इससे उन्हें थायरॉइड की समस्या हो सकती है।
6. हाई फ्रक्टोज सीरप :-
इस काफी हाई मात्रा में कोल्ड्रिंक में मिक्स की जाती है। इसके नियमित सेवन से मोटापा, मधुमेह, कैंसर और दिल का रोग हो सकता है।













0Awesome Comments!