0
आलू की तरह दिखने वाला चीकू एक मीठा फल है, जो हर मौसम में पाया जाता है. इसे इंग्लिश में sapota कहते है, जिसे बहुत कम लोग जानते होंगें. चीकू नाम से ये ज्यादा प्रचलित है. चीकू में कैलोरी की अधिकता होती है, जैसे आम व केला में होती है. ये हमारे स्वास्थ्य, बाल व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. ये गोल आकार का होता है, इसमें उपरी परत में छिलका होता है, जिसे छील कर खाया जाता है, अंदर पल्प होता है, जिसके अंदर बीज भी होता है. ये आसानी से पचने वाला फल है, जिसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है. इसकी उपज भारत व मैक्सिको में सबसे अधिक है. ये विटामिन व मिनिरल्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है.
चीकू में मौजूद पोषक तत्व –
चीकू में मौजूद पोषक तत्व –
चीकू में विटामिन, गुलुकोस, कैलोरी, कॉपर, पोटेशियम, आयरन होता है.
| पोषक तत्व | मात्रा |
| प्रोटीन | .44 g |
| कार्बोहाइड्रेट | 19.9 g |
| एनर्जी | 83 कैलोरी |
| फैट | 1.10 g |
| कोलेस्ट्रोल | 0 |
| फाइबर | 5.3 |
| नियासिन | 0.2 mg |
| विटामिन | 60 IU |
| एसिड | 0.252 mg |
| थायमिन | 0.058 mg |
चीकू खाने के फायदे
चीकू से स्किन को होने वाले फायदे :–
सुंदर, हेल्थी स्किन की चाह किसको नहीं होती, इसके लिए आप चीकू को अपनी डाइट में शामिल करें. चीकू में एंटीओक्सिडेंट भी होता है, जिससे ये शरीर को अंदर से तंदरुस्त बनाता है.
- चीकू से आपकी स्किन प्राकतिक रूप से सुंदर व तंदरुस्त बनती है. इसमें मौजूद विटामिन E आपकी स्किन को मोइस्चर देता है, जिससे आपकी त्वचा हेल्थी और सुंदर होती है.
- इसमें एंटीओक्सिडेंट होता है, जिससे ये एक तरह का एंटी-एजिंग का भी काम करता है. इसके खाने से चेहरे में झुर्रियां नहीं आती है.
- इसके खाने से चेहरे पर मुहांसे नहीं आते है.
- चीकू में विटामिन A व C होता है, जिसे खाने से स्किन ग्लो करती है.
चीकू से बालों को होने वाले फायदे :-
ये हम सब जानते है कि अगर हम अच्छी डाइट लेंगें, तो हमारे शरीर का हर एक भाग स्वस्थ रहेगा. चीकू खाने से हमारे बालों को भी पोषण मिलता है. बालों की परेशानी तब होती है जब हम खानपान पर ध्यान नहीं देते है, बालों में केमिकल का अधिक प्रयोग होता है. चीकू में सारे पोषक तत्व होते है जो बालों को मजबूत और हेल्थी बनाते है.
- चीकू खाने से बालों को मोइस्चर मिलता है, साथ ही वे मैनेजवल होते है.
- चीकू के बीज का तेल भी आता है, जिसे लगाने से बाल जड़ से मजबूत होते है, साथ ही वे लम्बे होते है.
- इसके अलावा आप चीकू के बीज को पीस कर उसका पेस्ट बना लें, अब उसमें कास्टर आयल मिलाकर, बालों की जड़ में लगायें. इसे 1 घंटे बाद धोएं. इससे बाल सॉफ्ट मजबूत होंगें.
चीकू से हेल्थ को होने वाले फायदे :-
चीकू स्वाद में तो अच्छा होता ही है, स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा फल है. ये फल आसानी से पच जाता है, साथ ही इसे खाते ही शरीर में एनर्जी आती है, क्यूंकि इसमें ग्लूकोस अधिक मात्रा में होता है. इसलिए इसे शेक के रूप में सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है.
- आँखों के लिए अच्छा – इसमें विटामिन A की अधिकता होने के कारण ये आँखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है.
- एनर्जी दिलाये – ग्लूकोस होने के कारण ये आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. एथलीट को ज्यादा एनर्जी की जरुररत होती है, इसलिए वे चीकू का फल अधिक मात्रा में खाते है.
- कैंसर से बचाए – चीकू में उपस्थित विटामिन A व B शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ाने नहीं देता है. इसमें एंटीओक्सिडेंट व फाइबर भी होता है, जिससे ये शरीर के सारे विषेले पदार्थ को भी बाहर निकालता है. विटामिन A से फेफड़ों व मुंह के कैंसर से बचा जा सकता है.
- हड्डी (bones) मजबूत करे – हड्डी को मजबूत करने के लिए शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कैल्शियम, फोस्फोरस व आयरन की जरुरत पड़ती है. चीकू में ये तीनों ही पोषक तत्व होते है, जिससे ये हड्डीयों के लिए बहुत अच्छा है.
- कब्ज की परेशानी दूर करे – चीकू में फाइबर की मात्रा अत्याधिक होती है, व फाइबर का सेवन करने से कब्ज की परेशानी नहीं होती है.
- गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद – अक्सर गर्भस्थ के दौरान महिलाओं को बहुत से फल, सब्जियों को खाने के लिए मना कर दिया जाता है. लेकिन चीकू ऐसा फल है, जिसे डॉक्टर हमेशा खाने को बोलते है. इसे खाने से गर्भवती महिला को कमजोरी नहीं होती है.
- एंटी वायरल व एंटीबैक्टीरिया प्रॉपर्टीज – चीकू में ये दोनों प्रॉपर्टीज होती है, जिससे किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन हमारे शरीर में असर नहीं कर पाता.
- डायरिया में सहायक – इसमें पानी की अधिकता होती है, जिससे डायरिया में ये फायदा करता है. पानी में चीकू को उबालकर उस पानी को पियें, व चीकू भी खा सकते है. इससे बवासीर की परेशानी भी दूर होती है.
- मेंटली स्ट्रोंग करे – कई बार चिंता, परेशानी, डिप्रेशन से सर दुखने लगता है. मन भारी रहता है. ऐसे में आपको चीकू फल खाना चाहिए. मन बहुत शांत रहता है.
- सर्दी जुखाम – चीकू खाने से कफ की परेशानी दूर होती है.
- किडनी पथरी (स्टोन) – चीकू के बीज को पीस कर खाने से ये किडनी व ब्लाडर में होने वाले स्टोन को दूर करता है. इससे किडनी की दूसरी परेशानियाँ भी दूर होती है.
- विषेले तत्व निकाले – चीकू खाने से पेशाब अधिक लगती है, जिससे शरीर के सारे विषेले तत्व निकल जाते है. इससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है.
- चीकू खाने के अन्य फायदे –
- दांतों में कैबिटी लगने से रोके
- एनीमिया से बचाए
- ब्लडप्रेशर कण्ट्रोल करे
- माउथ अल्सर से बचाए
- अनिंद्रा की परेशानी दूर करे
- दस्त में भी चीकू फायदा करता है.
- इसे खाने से आंते मजबूत होती है.
- मूत्र में जलन की परेशानी चीकू खाने से दूर होती है.
छोटा सा दिखने वाला ये फल बड़ा गुडकारी है, इसे आप अपनी डाइट में जरुर शामिल करें. इसमें प्रोटीन भी होता है, जिससे शरीर में अच्छी ग्रोथ होती है.












0Awesome Comments!