0
किस भगवान की कितनी परिक्रमा करना चाहिए
1. श्रीकृष्ण की 3 परिक्रमा करनी चाहिए।
2. देवी की 1 परिक्रमा करनी चाहिए।
3. भगवान विष्णुजी एवं उनके सभी अवतारों की चार परिक्रमा करनी चाहिए।
4. श्रीगणेशजी और हनुमानजी की तीन परिक्रमा करने का विधान है।
5. शिवजी की आधी परिक्रमा करनी चाहिए, क्योंकि शिवजी के अभिषेक की धारा को लाघंना अशुभ माना जाता है।
परिक्रमा करते समय ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
1. जिस देवी-देवता की परिक्रमा की जा रही है, उनके मंत्रों का जप करना चाहिए।
2. भगवान की परिक्रमा करते समय मन में बुराई, क्रोध, तनाव जैसे भाव नहीं होना चाहिए।
3. परिक्रमा नंगे पैर ही करना चाहिए।
4. परिक्रमा करते समय बातें नहीं करना चाहिए। शांत मन से परिक्रमा करें।
5. परिक्रमा करते समय तुलसी, रुद्राक्ष आदि की माला पहनेंगे तो बहुत शुभ रहता है।












0Awesome Comments!