कान का दर्द दूर करने के घरेलु नुस्खे

0
कान का दर्द होने पर इन्सान परेशान हो जाता है, इसमें असहनीय दर्द होता है जिसमें कोई भी परेशान हो जाता है| कान में दर्द ज्यादातर छोटे बच्चों को होता है, वे हमें बोल नहीं पाते और दर्द बढ़ता जाता है| ज्यादातर समय हम कान के दर्द का कारण नहीं समझ पाते है और गलत इलाज कर लेते है|
 कान के दर्द का कारण (Kaan Dard Reason)कान से जुडी परेशानी के लक्षण (Kaan dard ke Lakshan)
1किसी तरह का इन्फेक्शनकान में दर्द महसूस होना
2सर्दीकान में लगातार खुजली
3कान में वैक्स का अधिक होनासोने में परेशानी
4किसी कीड़े का चले जानासर दर्द
5हवा के अधिक प्रेशर की वजह सेसुनने में परेशानी
6एलर्जीतेज बुखार
7 उल्टी


कान का दर्द दूर करने के घरेलु नुस्खे ( Ear Pain remedy in Hindi)

कान के दर्द का इलाज हम आसानी से घर में कर सकते है| कई बार ये दर्द अचानक रात को होने लगता है ऐसे समय में घर में ही इलाज करें जो आपको तुरंत आराम देगा|
कान दर्द दूर करने के उपाय (Kan Dard Ke Gharelu Upay)
  1. ओलिव आयल  कान के दर्द में ओलिव आयल बहुत जल्द आराम देता है| यह एक लुब्रीकेंट्स की तरह होता है जो आसानी से कान के अंदर चला जाता है और उसके इन्फेक्शन को दूर करता है| ओलिव आयल से कान में होने वाली झंझानाह्त भी दूर होती है|
  • ओलिव आयल को हल्का गुनगुना कर के 3-4 बूँद कान में डालें|
  • इसके अलावा आप कॉटन बड को आयल में डीप करके कान में डालें|
आप ओलिव आयल की जगह सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है|
  1. लहसून – लहसुन एंटीबायोटीक होती है इससे कान में मौजूद इन्फेक्शन दूर होता है| यह बहुत जल्द कान का दर्द दूर करता है|
  • 2-3 बारीक़ कटी लहसुन की कलियों को सरसों के तेल के साथ गर्म करें| अब इसे ठंडा करके छान लें| इस तेल की 2-3 बूँद कान में डालें दर्द से तुरंत आराम मिलेगा|
  • इसके अलावा लहसुन का रस निकालकर उसे कान में डालें|
  1. प्याज – प्याज आसानी से घर में मौजूदा सामग्री है, जो हमारे कान के दर्द में तुरंत राहत देगी| एन्तिबैक्टेरिया व एंटीसेप्टिक होने की वजह से प्याज बहुत असरदार होती है|
  • प्याज का 1 चम्मच रस निकाल लें, इसे हल्का गुनगुना करें| इसे 2-3 बूँद दिन में 3-4 बार कान में डालें|
  • थोड़ीसी प्याज को किस लें, अब इसे साफ कपड़े में टाइट लपेट लें| अब इसे कान में उपर 5-10 min रखें| दिन में कई बार ये प्रक्रिया दोहराएँ|
  1. अदरक – लहसुन प्याज की तरह अदरक भी कान दर्द दूर करने में सहायक है| यह एक नेचुरल pain किलर है जो बहुत जल्द आराम देता है|
  • अदरक का रस निकाल कर कान में 2-3 बूँद डाल लें|
  • इसके अलावा आप किसा हुआ अदरक ओलिव आयल में मिलाएं और थोड़ी देर रख दें| अब इसे छान कर तेल को कान में डालें|
  1. गर्म पानी सिकाई – शीत की वजह से होने वाले कान के दर्द में गर्म पानी की सिकाई बहुत कारीगर है| एक बोतल में गर्म पानी भरें अब इसे टोवल में लपेटकर कान के आसपास सिकाई करें| ऐसा करने से कान के अंदर का दर्द बहुत जल्दी ठीक हो जाता है|
  2. पिपरमेंट  पिपरमेंट तेल व उसकी पत्ती दोनों ही कान दर्द में आराम देती है| ये कान के अंदर होने वाली अजीब सी आवाज को दूर करता है|
  • पिपरमेंट की तजि पत्तियों का रस को ड्रॉपर की सहायता ये कान में डालें|
  • इसके अलावा आप पिपरमेंट तेल को कॉटन की मदद से कान के बाहरी हिस्से में लगायें| इसे कान के अंदर नहीं डाला जाता है| आप इसे ओलिव आयल या सरसों के आयल में मिलाकर डाल सकते है|
  1. तुलसी – तुलसी के फायदे गुण तो मैं पहले ही आपको बता चुकी हूँ, तुलसी का एक और फायदा यह है कि ये कान का दर्द दूर करता है|
  • तुलसी की ताज़ी पत्ती का रस निकालें|
  • अब कुछ बूंदे कान में डालें]|
  • दिन में 2 बार ऐसा करें दर्द गायब हो जायेगा|
  1. नीम – नीम किसी भी तरह का इन्फेक्शन दूर कर सकता है| कान में होने वाले दर्द, इन्फेक्शन को यह झट से दूर कर देता है|
  • नीम का रस निकाल लें, अब इसे कान में 2-3 बूँद डालें|
  • नीम के तेल को कॉटन से कान में कुछ बूंदे डालें| इसके बाद कॉटन को कान में लगा लें| कुछ देर बाद निकाल लें| दिन में 2-3 बार यह करें|
  1. हेयर ड्रायर – हेयर ड्रायर से भी कान का दर्द कम होता है| कई बार ठंडी हवा या पानी जाने से कान में दर्द होता है| ड्रायर से गर्म हवा अंदर तक आसानी चली जाती है जो कान का एक्स्ट्रा moisture सुखा देता है| ड्रायर को कान से कुछ दुरी पर रखें| 5 min से ज्यादा इसे ना करें|
  2. आम के पत्ते  आम की पत्ती भी कान दर्द में आराम देती है|
  • आम की ताज़ी पत्ती को को पीस कर उसका रस निकाल लें| इसे हल्का गुनगुना कर लें|
  • ड्रॉपर से 3-4 बूंदे कान में डालें| कुछ देर बाद ही आराम मिलेगा|
  • दिन में 3-4 बार ऐसा करने से आपको पूरी तरह से आराम मिलेगा|
ये सारे तरीके अपनाकर आप कान का दर्द दूर कर सकते है| अगर आपको बहुत अधिक परेशानी है तो अपने डॉक्टर को जरुर दिखाएँ| इन तरीकों से आपको कितना आराम मिला हमें जरुर बताएं| अगर कोई और तरिका आपके पास है तो वो भी शेयर करें|