डेंगू बुखार के लक्षण एवम उपचार

0
च्छरों से फैलने वाली डेंगू नाम की बीमारी आजकल बहुत आम हो गई, यह भारत में बहुत तेजी से फ़ैल रही है| डेंगू बुखार को अक्सर लोग समझ नहीं पाते है और फिर देर हो जाने पर यह जानलेवा हो जाती है| डेंगू संक्रमित बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से होती है, जिसके बाद व्यक्ति को बुखार आने लगता है| पूरी दुनिया में हर साल करोड़ों लोग dengue का शिकार होते है और सही इलाज न मिल पाने से अपने जीवन से हाथ धो बैठते है| कुछ साल पहले हमारे देश के प्रसिध्य निर्माता यश चोपड़ा जी का निधन भी डेंगू बुखार (dengue fever) की वजह से हो गया था| डेंगू के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है तो जरुरत है कि हम उन्हें इस बीमारी के बारे में जागरुक करें|

डेंगू बुखार के लक्षण (Dengue Fever Symptoms)-

डेंगू बुखार के लक्षण के कई ऐसे lakshan होते है, जो हम समझ नहीं पाते है| जैसे कि
  • सर दर्द
  • तीव्र बुखार
  • जोड़ो में दर्द
  • उलटी/दस्त
  • पुरे शरीर में दर्द
  • आँखों में दर्द
  • शरीर के कुछ हिस्सों पर लाल लाल चकते निकल आना
  • कई बार नाक से खून आता है
सामान्य तौर पर dengu bukhar के लक्षण मच्छर काटने के 7-8 दिन बाद दिखाई देते है| कई बार ये बहुत सामान्य होते है, जिसे हम नार्मल फ्लू समझते है| उम्र व शरीर के हिसाब से ये लक्षण अलग अलग होते है| किसी को बुखार व चकते निकल आते है, तो किसी को उलटी और बुखार होता है| ये सभी lakshan सामान्य फ्लू के भी है, तो ऐसे लक्षण होने पर आप यही ना समझे की आपको डेंगू हुआ है| अगर आप किसी ऐसी जगह से आ रहे है जहाँ dengue fever का मरीज था, और उसके बाद आप में ये लक्षण दिखाई पड़ते है तो जरुर अपने डॉक्टर से संपर्क करें|

डेंगू बुखार के कारण (Dengue Fever Causes)–

  • डेंगू का सबसे बड़ा कारण मच्छर है|
  • घर के आस पास पानी का जमा होना|
  • संक्रमित पानी व भोजन का सेवन करना|
डेंगू को सिर्फ लक्षण देखकर नहीं समझा जा सकता है, इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाने चाहिए| खून की जांच के बाद ही डेंगू फीवर कन्फर्म होता है| 3-4 दिन में मरीज का शरीर डेंगू के वायरस के खिलाफ लड़ नहीं पाता है और यह बढ़ने लगता है|

डेंगू बुखार से बचाव/ डेंगू के उपचार

(Dengue fever Treatment / Prevention)

डेंगू के उपचार का कोई specific Treatment नहीं है| यह एक तरह का वायरल है जिसके लिए कोई विशेष दवा या वेकसीन नहीं बनी है|
  • आराम करो और लिक्विड लेते रहो| इस दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाइये, इसलिए डॉक्टर द्वारा बताये पाउडर को पानी में डालकर पीते रहे|
  • इसकी दवा नहीं है लेकिन डॉक्टर अपने हिसाब से इसका इलाज करते है, व इसके साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए दवाई देते है, जिसे समय पर लेना चाहिए|
  • डॉक्टर के कहने पर बुखार के लिए paracetamaul खाएं| डॉक्टर अस्प्रिन जैसी दवाई खाने को मना करते है तो इसे ना लें|
  • घर एवं अपने आस पास साफ़ सफाई रखें|
  • किसी भी जगह पानी इकठ्ठा ना होने दे, जैसे कूलर, गमले|
  • मच्छर से बचने के लिए दवाई छिडकें|
  • शाम के समय दरवाजे खिड़की बंद रखें ताकि मच्छर ना आये|
  • बच्चों को मच्छरो से विशेष तौर पर बचाकर रखें|
  • डेंगू बुखार में खून की कमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है|
  • खून की मात्रा बराबर रखने के लिए अच्छा संतुलित आहार लें|
  • डेंगू के मरीज को पपीते के पत्तों का रस पिलाना चाहिए इससे खून की कमी पूरी होती है|
डेंगू जैसी भयानक बीमारी के लिए मैंने आज कुछ इलाज hindi मे बताये है, आपको ये किस हद तक सही लगे हमें कमेंट में लिख कर बताएं| अगर आपके पास भी डेंगू से बचाव का कोई उपचार है तो हमारे साथ जर्रोर शेयर करें|