0
आपको भी ऐसा लगता है क्या कि आप अपने शरीर को बस खुजाते रहे? खुजली ये बहुत आम बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है| खुजली में इन्सान अपने उपर काबू नहीं रख पाता और बस लगातार khujli करता रहता है| उसके शरीर में इसका बुरा असर भी पड़ता है, निशान भी आ जाते है, लेकिन वह अपने आप को रोक नहीं पाता| लगातार khujli करते रहने से हमें लोग बन्दर कहकर चिढ़ाने लगते है| क्योकि बंदर की प्रवत्ति होती है कि वह हर समय अपने बदन पर खुजली करता रहता है| खुजली होने के तो वैसे बहुत से कारण हो सकते है लेकिन मैं आपको कुछ कारण यहाँ बताती हूँ|
दाद खाज खुजली के कारण दवा एवम इलाज
Dad Khaj Khujli karan ilaj dawa in hindi
दाद खाज खुजली होने के कारण (Dad Khaj Khujli ka karan)–
- किसी चीज से एलर्जी
- किसी कीड़े का काट लेना जिससे उसका डंक शरीर में रह जाता है
- स्किन इन्फेक्शन
- रुखा सूखा सा मौसम
- किसी गलत साबुन का इस्तेमाल
- किसी दवाई से एलर्जी
- तनाव
- ड्राई त्वचा
- धुप की वजह से
- फफूंद संक्रमण
- बालों में dandruf या जुएँ होना
दाद खाज खुजली की नेचुरल दवा एवम इलाज (Dad Khaj Khujli Natural dawa)
- खुजली होने पर कुछ प्राथमिक सावधानी का रखना बहुत जरुरी है|
- खुजली होने पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दें|
- नियमित रूप से अपने शरीर को साफ करें व साफ सुथरे कपड़े ही पहने|
- साबुन का कम से कम इस्तेमाल करें| अगर करते भी है, तो mild साबुन का उपयोग करें|
- जब khujli हो तो हाथ से ना खुजाएँ, बल्कि एक साफ सॉफ्ट कपडे से उस जगह पर हल्के साथ से सहलाएं|
- बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा खुजली में बहुत कॉमन उपचार है| बेकिंग सोडा लगाने से khujli में बहुत आराम मिलता है|
- बाथ टब में ठंडा पानी भरें, फिर इसमें 1 कप सोडा मिलाएं| अब टब में करीब 1/2 घंटे तक बैठे रहें| निकलने के बाद टॉवल से शरीर को ना घिसे , बल्कि सॉफ्ट कपडे से हल्का पौंचे| हो सके तो बॉडी को खुद सूखने दें| कुछ दिन ऐसा रोज करें|
- इसके अलावा आप 3 tbsp सोडा लें व उसमें 1 tbsp पानी मिला कर पेस्ट बना लें| अब जहाँ भी आपको खुजली होती है वहां ये पेस्ट लगायें और 10 min लगे रहने दें| फिर धो लें| दिन में एक बार कुछ दिन तक ऐसा करें|
- ठंडा पानी – जहाँ भी खुजली हो वहां पानी डालें | ठन्डे पानी से khujli में बहुत आराम मिलता है| इसको इस्तेमाल करने के बहुत से तरीके है|
- नल के द्वारा खुजली वाले स्थान पर पानी डालें|
- बर्फ को एक कपड़े में लपेटकर खुजली वाले स्थान पर रखें|
- शावर के नीचे खड़े हो जाएँ|
- गीले कपड़े से खुजली वाले स्थान को सहलाएं|
- नीम्बू – नीम्बू का प्रयोग खुजली दूर करने के लिए भी किया जाता है| नीम्बू में citric एसिड होता है, जिस वजह से यह anticeptic की तरह कार्य करता है|
- 1-2 नीम्बू का रस निकाल लें|
- अब एक कॉटन की मदद से खुजली वाले स्थान पर ये लगायें|
- अब इसे कुछ देर सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें|
- दिन में इसे 2 बार करें, जब तक आपको आराम ना मिलें|
- इसके अलावा नीम्बू के रस में अलसी का तेल मिलाकर लगायें| खुजली दूर हो जाएगी|
विशेष टिप – अगर आपकी स्किन संवेदनशील (sensetive) है, तो यह तरीका ना अपनाएं|
- विनेगर – एप्पल साइडर विनेगर anticeptic और anti – itching होता है| इसे लगाने से खुजली में बहुत जल्द आराम मिलता है|
- बाथ टब में ठंडा पानी भर कर उसमें 2-3 कप विनेगर मिलाएं| अब 15-30 min तक इस पानी में बैठें| इसके बाद शरीर को सुखाकर moisturizer लगा लें| जब तक आराम ना मिले ऐसा रोज करें|
- इसके अलावा आप थोडा सा विनेगर लेकर कॉटन की सहायता से खुजली वाले स्थान पर लगायें| ½ घंटे लगे रहने दें फिर धो लें| दिन में 2 करें जब तक आराम ना मिले|
- एलोवेरा – एलोवेरा antibactirial होता है| इसमें विटामिन E होता है, जो स्किन को moisturizer देता है साथ ही khujli कम करता है|
- एक एलोवेरा की पत्ती से उसका gel निकाल लें| अब इस gel को खुजली वाले स्थान पर लगायें| 15 min बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें| इस आसाम से उपचार को दिन में 1 बार जरुर करें|
- इसके अलावा 1 tbsp एलोवेरा gel में 2 tbsp ग्रीन clay मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे लगायें और सूखने दें फिर धो लें| दिन में एक बार रोज इसे करें|
- इसके अलावा आप रोज सुबह एलोवेरा जूस पियें| खुजली नहीं होगी|
- तुलसी – तुलसी से अच्छा आयुर्वेदिक उपचार और क्या हो सकता है| खुजली के उपचार के लिए यह सबसे अच्छा नेचुरल उपचार है| तुलसी में मौजूद तत्व खुजली जैसी बीमारी को झट से दूर कर देते है|
- कुछ तुलसी की सुखी पत्तियां लें और उसे 2 कप पानी में डालकर उबालें| इसे कुछ देर ढक दें और ठंडा होने दें| अब कॉटन की मदद इसे खुजली वाले स्थान पर लगायें| बचे हुए पानी को ढककर रख दें और अगली बार उपयोग करें| जब भी आपको खुजली का दौरा पड़े आप इसे लगायें| बहुत आराम मिलेगा|
- आइल अलावा तुलसी की पत्तियों को मसल कर खुजली वाले स्थान पर लगायें| कुछ देर सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें| जितने बार आपको खुजली महसूस हो इसे लगायें| khujli से जल्द आराम मिलेगा|
- अजवाइन के फूल – खुजली को दूर करने में यह बहुत सहायक है|
- अजवाइन के फूल को 2 कप पानी में डालकर उबालें|
- इसे ढककर ठंडा होने दें|
- अब इसे छानकर कॉटन की मदद से खुजली पर लगायें|
- इसे जितने बार हो सके लगायें|
- पिपरमेंट तेल – पिपरमेंट anticeptic होता है| खुजली के समय होने वाली जलन को यह शांत करता है|
- बाथ टब को गुनगुने पानी भरे अब उसमें पिपरमेंट तेल की कुछ बूंदे डालें| अब इस पानी में ½ घंटे बैठे| शरीर सुखाकर moisturizer लगायें| कुछ दिन रोज ऐसा करें|
- इसके अलावा पिपरमेंट तेल की कुछ बूंदे नारियल तेल, ओलिव तेल या बादाम के तेल में डाल कर खुजली पर लगायें| अब कुछ देर मसाज करें जिससे तेल स्किन में अच्छे से लग जाये| दिन में 2 बार ऐसा करने से बहुत जल्द खुजली से आराम मिलेगा|
- नीम – नीम की पत्ती anticeptic होती है और शरीर में होने वाले संक्रमण से हमें बचाती है| नीम शरीर को सभी तरह के कीटाणु से बचाती है|
- नीम की पत्तियां पीस कर पेस्ट बनाये और इसे खुजली वाले स्थान पर कुछ देर लगायें| फिर धो लें, खुजली से बहुत आराम मिलेगा|
- इसके अलावा नीम के तेल को भी खुजली वाले स्थान पर लगाकर खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है|
- नीम के पत्तियों को पानी में उबालें अब इस पानी को थोडा ठंडा कर इससे नहायें| बहुत जल्द खुजली गायब हो जाएगी|
- चन्दन – चन्दन भी खुजली दूर करने में सहायक है|
- चन्दन के तेल को कॉटन की सहायता से खुजली पर लगायें| थोड़ी देर मसाज करें आराम मिलेगा|
- चन्दन का लेप भी खुजली में लगाकर आराम पाया जा सकता है|
- खुजली के लिए सबसे अच्छा है, कि आप शरीर को कभी रुखा और बेजान ना होने दें| शरीर को नमी देने के लिए इसकी क्रीम या तेल से समय समय पर मालिश करने रहे| सूखी त्वचा में ज्यादा खुजली होती है|
अब जब भी आपको या आपके घर में किसी को दाद खाज खुजली हो तो ये उपचार अपनाएं| इससे आपको आराम मिलेगा| अगर आपके पास भी किसी बीमारी के घरेलु उपचार है, तो वो भी हमारे साथ शेयर करें| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें| अन्य घरेलु इलाज के लिए घरेलु नुस्खे पर क्लिक करे|












0Awesome Comments!