लम्बे घने बालों के लिए घरेलु आसान उपाय | Home Hair Growth Treatments Tips in hindi

0
Home hair growth treatments tips in hindi आज कल सभी बालो के झड़ने तथा चमकहीन होने से परेशान हैं, जिसके लिए आये दिन पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं . लेकिन इन सभी ट्रीटमेंट से कई साइड इफेक्ट भी होते हैं, इन हेयर ट्रीटमेंट  में केमिकल का उपयोग किया जाता हैं, जिसके कारण बालों में  प्राकतिक चमक जल्दी ही चली जाती है, और हम इन ट्रीटमेंट के मोहताज हो जाते है. ये हेयर ट्रीटमेंट  सभी के लिए करा पाना संभव नहीं होता है, 1-2 बार कुछ लोग करा सकते है, लेकिन हमेशा ये पॉसिबल नहीं होता है.
बालों की तंदुरुस्ती के लिए घरेलू ट्रीटमेंट  ज्यादा अच्छे होते हैं, जिनके कोई दुष्परिणाम नहीं होते, इससे बाल अन्दुरुनी तौर पर मजबूत होते हैं और इस तरह के घरेलू ट्रीटमेंट  कम पैसे में बहुत अच्छा रिजल्ट देते है. घर में मौजूद दैनिक चीजों के उपयोग से ही हम सुंदर, स्वस्थ्य बाल पा सकते है.


क्रमांकरोजमर्रा की चीज जो फायदा देती है
1.आलू का रस
2.अंडा
3.सफ़ेद सिरका
4.मैथी दाना
5.नीम्बू का रस
6.हॉट आयल मसाज
7.आवला
8.चुकंदर का रस
9.नारियल
10.प्याज का रस

 बाल लम्बे एवम घने करने के आसान घरेलु तरीके  

Home hair growth treatments tips in hindi

  1. आलू का रस : आलू में विटामिन A, B और C की प्रचुर मात्रा होती हैं . इसका रस लगाने से बालों के रूखेपन में कमी आती हैं, साथ ही बाल मुलायम होते हैं .
  • इसके लिए 3 आलू को पीसकर उनका रस निकले और इस रस से सर की मालिश करे और 1 hrs बाद बालों को शेम्पू से धो ले .
  • अगर बाल बहुत अधिक रूखे और बेजान हैं तो आलू के रस के साथ एक अंडे को फोड़कर मिलाये और उस मिश्रण से सर की मालिश करे आप जल्द ही असर देखेंगे .
  1. अंडा : बालों को प्रोटीन की जरुरत होती हैं और अंडे में प्रोटीन सबसे ज्यादा होता हैं. खासकर अंडे के पीले भाग में प्रोटीन बहुत अधिक होता हैं . जिससे ये बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडा से दो मुहें बाल की समस्या के उपाय हल होती है.
  • अंडे को फोड़कर उसे अच्छे से मिलाएं, अब इसमें 2 tbsp ओलिव आयल मिलाकर, बालों में हलके हाथों से लगाये इसके बाद  आधा घंटा बाद धो ले. व् शैम्पू कर लें.
  • अगर बाल बहुत झड़ रहे हैं तो अंडे के सफ़ेद भाग के साथ 1 चम्मच जेतून का तेल डालकर उसकी मालिश करें जल्द ही असर होगा .
  • इसके अलावा 1 अंडा लें, उसमें ¾ कप दही, ¾ कप मीयोनीस मिलाएं. इसे ब्लेंडर की सहायता से अच्छे से मिक्स कर लें, अब इस हेयर पैक को बालों में लगायें और इसे शावर कैप से कवर कर लें. आधे घंटे बाद इसे धो लें.
  1. सफेद सिरका : एक कप पानी के साथ 1 चम्मच सिरका डालें, साथ ही कुछ बूंद तेल दाले सर धोने के 15 मिनिट बाद इस पानी से सर धोलें, इससे बालों का Ph लेवल संतुलित रहता हैं .
  2. मेथी दाना : मैथी में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है, जिससे ये बालों के लिए अच्छी मानी जाति है. इसके अलावा इसमें लेसिथिन होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है, साथ ही मोइश्चर देता है.
  • मेथी दाने को पानी में रात भर पानी में भिगोकर रखें,
  • सुबह उसे पानी के साथ पीस ले और पेस्ट बना लें.
  • अब अपने बालों में नारियल का तेल लगायें, उसके बाद ये पेस्ट अपने बालों में लगा लें. 1 घंटे बाद इसमें शैम्पू कर के धो लें.
  • यह लेप बालों को स्वस्थ बनाता हैं . इससे बालों में चमक आती हैं और बाल घने होते हैं .
  1. नींबू का रस : – ये तो हम सभी जानते है कि नीम्बू में विटामिन c की अधिकता होती है. इसमें इसके अलावा विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी12, फोलिक एसिड व् दुसरे पोषक तत्व पाए जाते है. इसके साथ ही इसमें एंटीओक्सिडेंट भी होता है. नीम्बू के रस के प्रयोग से बाल सॉफ्ट, चमकदार, रुसी मुक्त हो जाते है. नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता हैं जिससे बालों में चमक रहती है और यह रुसी को भी कम करते हैं . ठण्ड में रूसी की परेशानी बढ़ जाती हैं सर की त्वचा रुखी हो जाती हैं. आप रुसी हटाने के उपाय पढ़ सकते है. ध्यान देने योग्य बात ये कि नीम्बू के रस का प्रयोग अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, ये बालों के रंग को हल्का कर देता है.
  • 1 हिस्सा नीम्बू के रस का व् 2 हिस्सा नारियल तेल या ओलिव आयल का मिलाएं.
  • इसे बालों की जड़ में लगाकर, 30-45 के लिए छोड़ दें.
  • अब इसे शैम्पू से धो लें. इसे हफ्ते में 1 बार करना ही चाहिए.
  1. हॉट आयल मसाज – जड़ो में मसाज करने से सर में खून का संचार बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है. अगर आप हफ्ते 3-4 बार मसाज करते है, तो आपको बहुत जल्दी खुदबखुद फर्क समझ में आएगा. आप मसाज बिना तेल के सिर्फ उँगलियों से भी कर सकती है. उँगलियों को सर्कुलेशन मोशन में बालों की जड़ों में घुमाना है. इससे खून का स्त्राव बढ़ता है. आप रिलैक्स महसूस करेंगें.
  • इसके अलावा आप हफ्ते में 1 बार हॉट आयल मसाज भी कर सकते है. नारियल या ओलिव आयल को हल्का गर्म करें, अब इसे मसाज करें, इससे आप रुसी समस्या भी दूर होगी, और आपको सॉफ्ट चमकदार बाल मिलेंगें.
  1. आंवला – आंवला के ढेरों फायदे होते है. बाल गिरने की समस्या को भी ये झट से दूर कर देता है. इसके साथ ही ये समय से पहले होने वाले सफ़ेद बालों की समस्या को भी हल करता है.
  • एक बर्तन में नारियल का तेल गर्म करे, उसमें सूखे हुए आंवला के टुकड़े डालें, अब इसे कुछ देर तक पकाएं.
  • अब इसे छान कर ठंडा होने दें.
  • इस तेल को जड़ में लगायें व् मसाज करें.
  • इसे 30 min तक लगे रहने दे, फिर शैम्पू कर लें. हफ्ते में 1 बार ये जरुर करें.
  1. चुकंदर का रस – चुकंदर बालों व् त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है. इसमें प्रोटीन, विटामिन बी व् सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोस्फोरस होता है. इसका रस पिने से आपके बालों की ग्रोथ बहुत अच्छी होती है, साथ ही इसके पिने से शरीर में खून बढ़ता है, त्वचा में ग्लो, लालिमा आती है.
  • मिक्सी में इसके टुकड़े डालकर इसे पीस लें इस छान कर, रस निकाल लें. इसमें गाजर, ककड़ी, मिलाकर भी बना सकते है.
ये एक बहुत ही हेल्थी ड्रिंक है, जिसे पिने से शरीर को सारे पोषक तत्व मिलते है.
  1. नारियल का दूध (कोकोनट मिल्क) – कोकोनट मिल्क में विटामिन, कैल्सियम, आयरन, मैग्नीशियम, फोस्फोरस होता है. ये बालों की रक्षा करता है, उसकी ग्रोथ बढाता है, गिरना कम करता है. आप कोकोनट मिल्क को अपनी डाइट में शामिल करके इसका फायदा ले सकते है. इसके अलावा आप
  • कोकोनट मिल्क से सर पर मसाज करें, इसे 1 घंटे बाद धों लें. महीने 3-4 बार ऐसा करें.
  1. प्याज का रस – प्याज के रस में सल्फर होता है, जिससे बालों का गिरना कम होता है. इसे लगाने से जड़ो में खून का सर्कुलेशन भी बढ़ता है. प्याज में एंटीओक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती है. जिससे ये बालों की जड़ की पूरी तरह से रक्षा करता है, किसी भी तरह के कीटाणु को ये नष्ट कर देता है.
  • 1 प्याज को किस करके उसका रस निकाल लें, अब इस रस को direct जड़ों में लगायें. 30 min तक लगे रहने दें, फिर शैम्पू कर लें.
  • इसके अलावा 3 tbsp प्याज के रस में 1 tbsp एलोबेरा जेल मिलाएं. साथ में 1 tsp ओलिव आयल भी मिलाएं.
  • इसे जड़ों में लगाकर 30 min के लिए छोड़ दें. फिर शैम्पू कर लें.
यह सभी उपाय  घरेलू हैं जो कि सस्ते होने के साथ-साथ शत प्रतिशद फायदा देते हैं . और इनके किसी भी तरह के गलत साइड इफेक्ट नहीं होते .

सर्दी जुखाम तथा गले में खराश के लिए घरेलु उपचार | Sardi Jukam Gharelu Ilaj In Hindi

0

Sardi jukam (Cold/ Cough) gharelu ilaj in hindi सर्दी एक बहुत आम बीमारी है, जो जरा से बदलते मौसम के साथ मनुष्य के शरीर में धरना दे देती है. सर्दी जुखाम से आपकी नाक बंद हो जाती है, साँस लेने में तकलीफ होती है. गले में खराश व् ब्लोकेज हो जाता है. मौसम के बदलाव के साथ ही स्वास्थ्य में भी कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं, जिनमे से सर्दी जुखाम का होना आम बात हैं . बदलते मौसम का शरीर पर भी प्रभाव पड़ता हैं, ऐसे में घरेलु उपचार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और इनके कोई दुसरे गलत परिणाम भी नहीं होते, साथ ही इन्हें आसानी से किया जा सकता हैं .
सर्दी जुखाम के कारण (Sardi jukam Karan) –
1वायरल इन्फेक्शन
2सामान्य जुखाम
3फ्लू
4अधिक सिगरेट पिने से
5कुछ और शारीरिक परेशानी की वजह से भी सर्दी हो जाती है.
बाजार में सर्दी, जुखाम के लिए बहुत सी दवाई, सिरप मिलते है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी हो सकते है, इससे सुखी खासी जैसी परेशानी हो सकती है. मैं आज आपको इससे निपटने के लिए घरेलु नुस्खे बताती हु, जो प्राकतिक होने की वजह से कोई नुकसान नहीं पहुंचाते है. सुखी खांसी के घरेलु इलाज जानने के लिए पढ़े.

सर्दी जुखाम तथा गले में खराश के लिए घरेलु उपचार

Sardi jukam (Cold/ Cough) Gharelu ilaj in hindi

  1. हल्दी – हल्दी बहुत अच्छी प्राकतिक औषधि है, गर्म प्रवत्ति के होने की वजह से ये सर्दी जुखाम में बहुत जल्दी असर दिखाती है. हल्दी के गुण व फायदे जानने के लिए पढ़े.
  • रात को सोने से पहले हल्दी का दूध सर्दी- जुखाम में फायदेमंद होता हैं . इसके लिए दूध में हल्दी डालकर उबालते हैं और उसे गरम – गरम पीने से गले के दर्द में राहत मिलती हैं पर इसे लेने के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए .
  • हल्दी को नमक के साथ गरम करके उसे गरम पानी अथवा दूध के साथ लेने से भी गले के दर्द, खराश में राहत मिलती हैं .
  • हल्दी के चूर्ण को पानी व् शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 बार खाएं.
  1. अदरक – सर्दी की दवाई के रूप में अदरक बहुत पोपुलर दवा है. ये बहुत जल्दी अपना असर दिखाता है.
  • अदरक को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले, अब 1 कप पानी में डाल कर इसे उबालें. अब इसे दिन में 3-4 बार पियें, इसे कुछ दिनों तक करें जब तक आपको आराम नहीं मिल जाता. आप चाहें तो इसमें नीम्बू व् शहद भी मिला सकते है.
  • इसके अलावा आप अदरक के कुछ टुकड़े दिन में कभी भी चबाएं. गले में खराश इससे दूर होगी.
  • रात को सोने से पहले अदरक के रस को शहद के साथ लेने से गले के दर्द तथा खराश में राहत मिलती हैं . इसे लेने के बाद पानी न पीये.
  1. नीम्बू – नीम्बू को सर्दी दूर करने के लिए कई तरह से उपयोग किया जाता है. नीम्बू में ये प्रॉपर्टीज होती है कि ये सर्दी के समय उसमें होने वाली बैचैनी को दूर करता है. नीम्बू खाने से विटामिन c मिलता है, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
  • घर में प्राकतिक रूप से सिरप बनायें. इसके लिए 2 tbsp नीम्बू के रस में 1 tbsp शहद मिलाएं व् इसे दिन में कई बार पियें.
  • इसके अलावा नीम्बू के रस में ससद व् कलि मिर्च मिलाकर भी पिया जा सकता है.
  1. लहसुन – सर्दी में लहसुन खाना भी बहुत फायदेमंद होता है. लहसुन के फायदे  जानने के लिए पढ़े.
  • एक कप पानी में लहसुन की कालियां डालकर उबालें, फिर इसमें 1 tsp ओरीगेनो डाल कर उबालकर, थोडा ठंडा होने दें. अब इसमें शहद डालकर पी लें.
  • लहसुन को क्रश कर ले, अब इसमें कुछ बूंदे लोंग के तेल व् शहद मिलाकर पियें. लहसुन को अपने खाने में भी शामिल करें.
  1. गर्म दूध – रात को सोने से पहले गर्म दूध में शहद डाल कर पियें, आप इसमें कलि मिर्च भी डाल सकते है. रात को अच्छी नींद आएगी व् सर्दी में भी आराम मिलेगा.
  2. प्याज – सर्दी में सबसे आसान है प्याज को कट करके उसे सूंघना. इसे सूघने से बंद नाक खुल जाती है.
  • आधी चम्मच प्याज के रस को 1 चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं. दिन में 2 बार इसे खाने से सर्दी जल्दी ही ठीक हो जाएगी.
  1. कुनकुने पानी से कुल्ला करना : गले की खराश को कम करने अथवा राहत पाने के लिए कुनकुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करना फायदेमंद होता हैं . कुनकुने पानी के साथ नमक जब गले से होकर जाता हैं तो सुजन कम होती हैं जिससे गले में दर्द तथा खराश में राहत मिलती हैं .
  2. हर्बल चाय : सर्दी जुखाम के समय हर्बल चाय बहुत फायदेमंद होती हैं . इस चाय में अदरक, तुलसी के पांच से छ: पत्ते, इलायची, लोंग तथा काली मिर्च के पावडर को पानी में चायपत्ती के साथ डालकर उबालते हैं फिर उसमे मिल्क डालकर उसे कुछ देर उबालकर चाय बनाते हैं जिसे गरम- गरम पीने से गले में खराश तथा सुजन से राहत मिलती हैं .
  3. गर्म पानी : दिन भर कुनकुना पानी लेने से भी सर्दी जुखाम में राहत मिलती हैं .
  4. भाप लेना : अगर नाक बंद हैं, या बहुत अधिक बलगम आपको तकलीफ दे रहा हैं, तो उबलते पानी को बाल्टी अथवा किसी बड़े बर्तन में डालकर उसकी भाप लेने से तुरंत राहत मिलती हैं . इस पानी में आप नीलगिरी तेल भी मिला सकते है, इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा.
  5. बादाम –  बादाम में बहुत से पोषक तत्व होते है, जो सर्दी की बीमारी को भी ठीक कर सकते है. बादाम के फायदे  जानने के लिए पढ़े.
  • 5-6 बादाम को रत भर पानी में भिगोयें, अब इसका पेस्ट बनायें.
  • पेस्ट में 1 tsp बटर मिलाएं. अब इसे दिन में 3-4 बार खाएं, इसे तब तक लें जब तक आपको सर्दी से आराम न मिले.
  1. गाजर का जूस – गाजर में बहुत से विटामिन व् मिनिरल्स होते है, जो सर्दी जुखाम में आराम देते है.
  • 4-5 गाजर का जूस बनाये, इसमें कुछ मात्रा पानी की भी मिलाएं.
  • अब इसमें 1 tsp शहद मिलाएं. दिन में इसे 3-4 बार पियें.
  1. तेल की मालिश – सीत की वजह से भी कई बार सर्दी जुखाम हो जाता है. इससे बचने के लिए जरुरी है कि आप शरीर में गर्माहट रखें. इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन की कलियाँ डाल कर उबालें, अब इसे गुनगुना करके सोने से पहले तलवों व् सीने में लगायें.
ऊपर लिखे सभी उपचार घरेलु हैं, जो बहुत आसानी से किये जा सकते हैं, साथ ही इनके कोई अन्य नुकसान नहीं हैं .

जिका वायरस के लक्षण, प्रभाव व उपाय

0
Zika virus symptoms treatment effects hindi वायरस नाम ही, अपने आप मे बड़ा ही खोफनाक या डरावना शब्द है. वैसे तो वायरस, अनगिनत प्रकार के होते है, उनमे से एक है Zika Virus. यह वायरस हाल ही बहुत ही तेजी से फैल रहा है. हर अख़बार और न्यूज़ चैनल की सुर्खियों मे है, तथा इन्ही के माध्यम से लोगो को इस वायरस की जानकारी देकर, इससे अवगत कराया जा रहा है .
Zika Virus के सम्बन्ध मे प्रमुख जानकारिया
1Zika Virus का इतिहास
2Zika Virus का सामान्य परिचय
3Zika Virus के लक्षण
4Zika Virus से बचने के उपाय
5Zika Virus के समबन्ध मे ख़बर 
Zika Virus का इतिहास
ऐसी बीमारी जिसमे, लोगो को सामान्य तौर से, जो बुखार/ज्वर आता है, वो ही आ रहा था, परन्तु समझ के परे था. इसके लक्षण सामान्य बुखार से अलग थे .
सर्वप्रथम 2007 मे, याप (Yap) नामक एक सिटी मे हुआ . उसके बाद अगली बार यह 2013 मे, एक के बाद इस वायरस का प्रकोप फैलता हुआ ,फ्रेंच पोलीनीशिया (French Polynesia) तथा अमेरिका के ब्राज़ील और कोलोम्बिया (Brazil and Colombia) व अफ्रीका के केप वेर्डे (Cape Verde) मे भी देखा गया जोकि, बहुत ही खतरनाक साबित हुआ . शुरू मे इसके 110 केस सामने आये, जिसमे से लगभग 50 की पुष्टि हुई तथा रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 60 रिपोर्ट नेगेटिव भी आई . 2015 मे पुनः ब्राज़ील मे इस बीमारी का प्रकोप बढता हुआ दिखाई दिया तथा तीव्रता से फैलने लगा. इसका असर 2016 के प्रारंभ मे दिखा तथा इसके मरीजो की संख्या लगभग 3000 तक पहुची.

जिका वायरस का प्रभाव (Zika Virus Effects)

इन्फेक्शन या बीमारी छोटी हो या बड़ी होती खतरनाक है जोकि, व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से, कमजोर बना कर कार्य करने की क्षमता को कम या खत्म कर देती है. Zika Virus जिसमे, एक प्रकार के एडीज मोस्क्युटो (Aedes mosquitoes) के काटने से होती है. Zika Virus इसके वायरस डेंगू जैसे ही होते है , इसमे भी व्यक्ति को हाथ-पैर मे दर्द, बुखार, लाल दाग जैसे होते है. ऐसा वायरस अभी, बहुत ज्यादा फैल रहा है जोकि, लगभग 21 से अधिक देशो मे फैल चूका है. ख़ासकर गर्भवती महिलाओं मे, इसके लक्षण देखे जा रहे है.

जिका वायरस के लक्षण (Zika Virus Symptoms)

आज के बदलते युग मे हर चीज़ की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है. ख़ासकर हमारे वातावरण मे, फैल रही बीमारी और उसके सम्बन्ध मे, उसकी जानकारी उसके लक्षण जिससे, व्यक्ति उससे अवगत रहे,और सावधानी बरते. लक्षण-
  • यह एक तरह के मच्छर के काटने से होता है.
  • जिसमे हल्का बुखार, बेचेनी, लाल चखते (Exanthema) और आखें लाल (Conjunctivis) हो जाती है , आखोँ से पानी निकलने लगता है.
  • यह व्यक्ति के शरीर मे डेंगू, चिकनगुनिया या पीले बुखार के रूप मे होता है.
  • ऐसा 2 से 7 दिन तक होता है.
  • गर्भवती महिलाओं मे इन्फेक्शन बहुत जल्दी फैलता है, तथा अजन्मे भ्रूण पर इसका बुरा असर होता है.
  • इसके अलावा यह नवजात शिशु और उनकी माँ पर भी जल्दी असर करता है.

जिका वायरस से बचने के उपाय (Zika Virus Treatment )

जिस तरह हर समस्या का समाधान कही ना कही होता ही है. ठीक उसकी तरह, हर बीमारी का इलाज़ या उपचार होता है, बशर्ते है कि, किसी को उपचार जल्दी मिलता है तो, किसी का देर से. Zika Virus भी एक ऐसी बीमारी है, जिसके लिये अलग से अभी तक तो, कोई उपचार दवाई या टीका नही बन पाया है, परन्तु इसके सम्बन्ध मे, खोज निरंतर जारी है. उपाय-
  • आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखे.
  • समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिडकाव कराये.
  • स्वच्छ धुले हुए हलके रंग के वस्त्र पहने.
  • बार-बार हाथ-पैर धोये. किसी भी प्रकार की गन्दगी ना रखे ना ही होने दे.
  • तुरन्त चिकित्सक को दिखाये और अपना सामान्य रूप से इलाज़ कराये.
  • बाहर के पेकिंग खाद्य पदार्थो का उपयोग ना करे.
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते, विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशु और उनकी माता.
Zika Virus के समबन्ध मे ख़बर
हाल ही मे ,एक न्यूज़ के माध्यम से ,भारत सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्रालय को, निर्देश दिये है . जिनके तहद इस रोग के नियन्त्रण हेतु, एक एजेंसी नियुक्त की है. जिसमे दिल्ली और पुणे मे, ख़ासतौर से इसके सम्बन्ध मे प्रयोग हो रहे है. आने वाले समय मे इसके सफल परिणाम अर्थात पृथक टीके व दवाइया सामने आयेंगे.

Disqus Shortname

loading...
 

Popular Posts

Fashion

loading...